उत्तर प्रदेश दिवस: बीमारू की बेड़ियां तोड़ विकास का ग्रोथ इंजन बना यूपी, सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस गौरवशाली दिन पर प्रदेश के विकास और बदलती छवि को रेखांकित करते हुए कहा कि असीम संभावनाओं का यह प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर नए भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

नीतिगत उदासीनता का अंत अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में किए गए नीतिगत सुधारों और कानून व्यवस्था की मजबूती ने प्रदेश को एक नई पहचान दी है। आज उत्तर प्रदेश निवेश, बुनियादी ढांचे और लोक कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

असीम संभावनाओं का प्रदेश मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज का उत्तर प्रदेश न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है, बल्कि तकनीक और आधुनिकता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस का यह आयोजन इसी गौरवगाथा और प्रदेशवासियों के पुरुषार्थ का उत्सव है।

उन्होंने प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आह्वान किया कि वे विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान जारी रखें। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न सांस्कृतिक और वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यूपी की ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.