मऊ: अस्पताल में फिल्मी अंदाज में लूट, गार्ड को बंधक बना ले गए 17 लाख की डायलिसिस मशीन

मऊ

मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लुटेरों ने मिर्जाहादीपुरा स्थित आजमी अस्पताल को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देते हुए अस्पताल से करीब 17 लाख रुपये की डायलिसिस मशीन लूट ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लुटेरों ने मिर्जाहादीपुरा स्थित आजमी अस्पताल को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देते हुए अस्पताल से करीब 17 लाख रुपये की डायलिसिस मशीन लूट ली।

वारदात का तरीका: घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र की है। देर रात अस्पताल में घुसे बेखौफ बदमाशों ने सबसे पहले वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को काबू में किया और उसे रस्सी से कुर्सी पर बांध दिया। इसके बाद बदमाश इत्मीनान से भारी-भरकम डायलिसिस मशीन लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिसिया कार्रवाई: दक्षिण टोला थानाध्यक्ष बसंत लाल के मुताबिक, मशीन पुरानी थी लेकिन उसकी कीमत लाखों में है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है, जिसके बाद औपचारिक FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस की टीमें CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों की शिनाख्त में जुटी हैं। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस लूट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.