बसंत पंचमी पर छात्राओं के बीच पहुँचे डीएम: कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण, स्मार्ट क्लास और गुणवत्ता पर दिया जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घुघली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घुघली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

स्मार्ट क्लास और स्वच्छता पर विशेष निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि तकनीक का उपयोग कर शिक्षा को और अधिक प्रभावी और रोचक बनाया जाए। साथ ही, उन्होंने विद्यालय परिसर और छात्रावास में साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालिकाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण सरकार की प्राथमिकता है।

छात्राओं की प्रतिभा ने जीता दिल जिलाधिकारी ने कक्षा में जाकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी अभिरुचियों व भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जाना। छात्राओं के आत्मविश्वास और सीखने की ललक देख जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक छात्रा की व्यक्तिगत प्रतिभा को निखारने का कार्य करें।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं और अध्यापकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Voice Of News 24