सिद्धार्थनगर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिभावान छात्राओं को भेंट की साइकिल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती जनपद में गौरवपूर्ण ढंग से मनाई गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती जनपद में गौरवपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने ‘टीम समर्पण’ के साथ सनई चौराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

छात्राओं को मिला प्रोत्साहन महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी ने महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भेंट की। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी ने कहा कि नेताजी का जीवन अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

टीम समर्पण के कार्यों की सराहना जिलाधिकारी ने प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई और माल्यार्पण कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाली ‘टीम समर्पण’ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित संस्थाएं और युवा जब इस तरह के आयोजनों से जुड़ते हैं, तो राष्ट्रीय नायकों के विचार जन-जन तक पहुँचते हैं। इस दौरान प्रशासन के अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने देश की आजादी में नेताजी के अविस्मरणीय योगदान को याद किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.