सिद्धार्थनगर महोत्सव के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया आमंत्रण, महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जपद के डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जपद के डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी सिद्धार्थनगर महोत्सव का औपचारिक आमंत्रण पत्र और आयोजन की विस्तृत विवरणिका सादर भेंट की।

सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिद्धार्थनगर महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध लोककला, पर्यटन की असीम संभावनाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद इस महोत्सव को भव्यता प्रदान करेगा और इसे सफलता की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

सांसद ने बताया कि इस महोत्सव के जरिए जनपद के उत्पादों और ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आयोजन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस भेंट के दौरान जनपद के विकास कार्यों और महोत्सव की रूपरेखा को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.