निचलौल:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भक्तिमय हुआ शहर, भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौलअयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को निचलौल नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौलअयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को निचलौल नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। थाना रोड पर बागेश्वर धाम कमेटी द्वारा भव्य भगवती जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

आयोजन की शुरुआत विधि-विधान से पूजन और भगवती जागरण के साथ हुई, जहाँ कलाकारों ने भक्ति भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे में नगर के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय नागरिकों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाया।

बागेश्वर धाम कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या में प्रभु श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने की ऐतिहासिक स्मृति में किया गया है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम ने पूरे नगर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.