मऊ: अजय सिंह कक्कू निर्विरोध चुने गए सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष, भाजपाइयों में जश्न

मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्थित सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्थित सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह कक्कू को इस महत्वपूर्ण पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। ब्लॉक परिसर में गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न होने के बाद तहसीलदार अनीस कुमार सिंह ने उन्हें आधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर अजय सिंह कक्कू ने शीर्ष नेतृत्व और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि वह किसानों और बैंक के हित में समर्पित भाव से कार्य करना जारी रखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान मिलता है, जिसका प्रमाण अजय सिंह का पुनः अध्यक्ष चुना जाना है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन छोटू प्रसाद ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, अरुण कुमार सिंह, सचिंद्र सिंह और योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में बैंक किसानों की समस्याओं के निस्तारण और कृषि ऋण संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सफल होगा। कार्यक्रम में जनार्दन शर्मा, अर्पित उपाध्याय, पंकज सिंह और चंद्रकांत तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.