गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट: खुनुवां बॉर्डर पर पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ और उपजिलाधिकारी ने खुनुवां बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना शोहरतगढ़ पुलिस और SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई।

गश्त के दौरान सीमा से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई। अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर एसएसबी के कमांडेंट और जवानों से महत्वपूर्ण वार्ता की और पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर सीमा पार से होने वाली किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई और स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत साझा करने की अपील की गई।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.