मऊ : रणवीरपुर में ग्रामीणों की गर्दन पर लटकी बिजली विभाग के लापरवाही की तलवार, मासूम बच्चों और निर्दोष ग्रामीणों की जान पर खेल रहा बिजली विभाग, सोशल मीडिया पर विडीयो हुआ वायरल

मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर ,माली बगीचा में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रणवीरपुर में दो साल से नीचे लटक रहा मौत का तार, ग्रामीणों की जान पर ख़तरा बना हुआ है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की अनदेखी ने लोगों को संकटग्रस्त जीवन यापन करने पर मजबूर कर दिया है।

वायरल विडीयो के आधार पर मिली जानकारी अनुसार, यहाँ पिछले दो वर्षों से बिजली के हाईटेंशन तार जमीन के काफी करीब लटक रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के तार कई जगहों से कटे हुए हैं और विभाग को बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने तीखा सवाल उठाया है कि यदि गलती से किसी मासूम बच्चे का पैर इन कटे हुए तारों पर पड़ जाता है और उसकी जान चली जाती है, तो क्या सरकार या विभाग उस बच्चे को उसके परिवार को वापस लौटा पाएगा?

आबादी के बीच लटकते ये तार मौत को दावत दे रहे हैं। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन तारों को ऊपर कर दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि विडीयो वायरल होने के बाद विभाग की कुंभकर्णी नींद खुलेगी या फिर किसी अप्रिय घटना होने के बाद ही संबंधित अधिकारियों की नजर इस पर पड़ेगी?

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.