बुलंदशहर: ‘एक परिवार, एक पहचान’ से बदल रही तस्वीर, जहाँगीराबाद में फैमिली आईडी के लिए जागरूकता तेज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक परिवार, एक पहचान’ के तहत जहाँगीराबाद नगरपालिका क्षेत्र में पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जहाँगीराबाद जनपद के सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक परिवार, एक पहचान’ के तहत जहाँगीराबाद नगरपालिका क्षेत्र में पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 12 अंकों की विशिष्ट फैमिली आईडी प्रदान की जा रही है, जो भविष्य में सरकार की लगभग 76 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का एकमात्र आधार बनेगी।

एक आईडी से मिलेंगी 76 सुविधाएं अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी ने बताया कि फैमिली आईडी के जरिए पेंशन, छात्रवृत्ति और रोजगार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेना सरल हो जाएगा। इसके साथ ही जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने जैसी सरकारी प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता आएगी।

कैसे बनवाएं अपनी आईडी? अधिकारियों के अनुसार, जिन परिवारों के पास पहले से राशन कार्ड मौजूद है, उनका राशन कार्ड नंबर ही स्वतः फैमिली आईडी मान लिया गया है। वहीं, जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे सरकारी पोर्टल familyid.up.gov.in पर जाकर आधार लिंक मोबाइल नंबर के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी आईडी समय पर सुनिश्चित करें ताकि सरकारी लाभों से वंचित न रहें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.