सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को थाना उसका बाजार पुलिस ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदनपुर में भव्य ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक हरें कृष्ण उपाध्याय व साइबर सेल की टीम ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों—1090 (वुमेन पावर लाइन), 181, 112, 1076, 1098, और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नए कानूनों और धाराओं के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में मिशन शक्ति के स्टीकर चस्पा किए गए और एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनकी काउंसलिंग की। इस मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश पांडे, हेड कांस्टेबल अनिल चौहान और म0का0 कालिंदी यादव मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















