महराजगंज: नहर में उतराता मिला नेपाली युवक का शव, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौना बड़हरा इन्द्रदत्त गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने मुख्य नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौना बड़हरा इन्द्रदत्त गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने मुख्य नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नेपाल राष्ट्र के पहचान पत्र (आईकार्ड) बरामद हुए हैं, जिससे उसकी पहचान नेपाली नागरिक के रूप में हुई है।

कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत ढुंगाना के रूप में हुई है, जो नेपाल का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। पानी में रहने के कारण चेहरा और शरीर पूरी तरह फूल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की पुष्टि व परिजनों को सूचित करने के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत नहर में डूबने से हुई है या उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में शव मिलने की इस घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

 

 

Voice Of News 24