सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के राप्तीनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की आंख फोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के राप्तीनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की आंख फोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राप्तीनगर की सभासद आशा यादव के प्रतिनिधि मनोज यादव को उनके ही पाटीदारों ने विवाद के दौरान गुलेल से निशाना बनाया। गुलेल से छोड़ा गया कांच का टुकड़ा सीधे मनोज की आंख में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ ताल मोहल्ला निवासी विनय यादव और उनके पाटीदार अशोक यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात विवाद बढ़ने पर अशोक यादव, उनके पुत्र उदय प्रकाश और परिवार के अन्य सदस्यों ने मनोज यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अशोक यादव ने गुलेल में कांच का टुकड़ा रखकर मनोज की आंख पर सटीक निशाना साधा।
गंभीर रूप से घायल मनोज यादव को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित के भाई विनय यादव की तहरीर पर पुलिस ने अशोक यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026




















