महराजगंज: सिसवा में बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर झोंका फायर, इलाके में सनसनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर में बुधवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सिसवा नगर में बुधवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाईपास रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस हमले में व्यवसायी की पीठ में गोली लगी है, जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दुकान बंद कर जा रहे थे व्यवसायी मिली जानकारी के अनुसार, मीराबाई नगर सब्जी मंडी रोड निवासी गोपाल सोनी के पुत्र गोविंद सोनी (40) सिसवा में सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। बुधवार रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से बाईपास रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच, पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक गोली गोविंद की पीठ को चीरते हुए निकल गई। जान बचाने के लिए वह अपनी बाइक छोड़कर तुरंत पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गए।

 

पुलिस जांच में जुटी फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुँचते, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिसवा पुलिस चौकी और कोठीभार थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने घायल व्यवसायी को तत्काल सीएचसी सिसवा पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.