बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशों के अनुपालन में दानपुर ब्लॉक में SIR (सुधार) सर्वे का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशों के अनुपालन में दानपुर ब्लॉक में SIR (सुधार) सर्वे का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य सरकारी अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों का समयबद्ध निस्तारण कर व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाना है। सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए SDM डिबाई मनीष कुमार स्वयं धरातल पर उतरे और निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ यशपाल (ARO), डॉ. सतेंद्र कुमार (पशु चिकित्सा अधिकारी), विकास खंड अधिकारी मुकेश कुमार और ऋषभ ठाकुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सर्वे टीमों को रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया में तेजी लाने और त्रुटिहीन कार्य करने के निर्देश दिए।
SDM मनीष कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि SIR सुधार सर्वे शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने पर जोर दिया। इस सर्वे से ग्रामीणों में उत्साह है, क्योंकि इससे अभिलेखों की गड़बड़ियाँ ठीक होने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक आसानी से पहुँच सकेगा।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















