बुलंदशहर: जिरौली अस्पताल की सेवाएं बदहाल, डॉक्टर की मनमानी से ग्रामीण परेशान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली स्थित सरकारी अस्पताल इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली स्थित सरकारी अस्पताल इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ तैनात डॉक्टर संजय शर्मा की लापरवाही के कारण मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉक्टर न तो नियमित ड्यूटी पर आते हैं और जब आते हैं, तो दोपहर 2 बजे ही अस्पताल बंद कर चले जाते हैं।

ग्रामीण लवकुश बीटीसी, अरविंद शर्मा, ललता प्रसाद और जितेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि डॉक्टर अपनी मर्जी से छुट्टियां लेते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले बीमार ग्रामीण इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका देख मरीजों को मजबूरी में निजी क्लिनिकों का रुख करना पड़ता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी अधीक्षक दानपुर, नवल किशोर ने कहा कि उन्हें इस संबंध में शिकायतें मिली हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिरौली अस्पताल की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि आम जनता को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]