बुलंदशहर: कांग्रेस का हल्लाबोल; अंकिता भंडारी केस और संतों के अपमान को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और मनरेगा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने तहसील डिबाई में जोरदार नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में राज्य सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस नेताओं ने बनारस में मंदिरों को तोड़े जाने और प्रयागराज संगम पर शंकराचार्य व संतों के साथ हुई अपमानजनक घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इसे सनातन परंपरा और हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया।

ज्ञापन सौंपते समय ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं हुई और मांगे पूरी नहीं की गईं, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मजिस्ट्रेट रोबिन कुमार और नायब तहसीलदार संदीप कुमार को ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, रविंद्र लोधी, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय और राहुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24