प्रतापगढ़: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से जौनपुर का तस्कर घायल

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद की लीलापुर थाना पुलिस और पशु तस्करों के बीच लोनी नदी के पास देर रात हुई मुठभेड़ में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


प्रतापगढ़ जनपद की लीलापुर थाना पुलिस और पशु तस्करों के बीच लोनी नदी के पास देर रात हुई मुठभेड़ में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर लोनी नदी के पास नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से युवराज नामक तस्कर घायल हो गया, जो मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, एक पिकअप गाड़ी और भारी संख्या में प्रतिबंधित गौवंश बरामद किए हैं। घायल तस्कर को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.