मऊ
मऊ जनपद में सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर सरायलखंसी थाना पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों, दीपक गुप्ता और सोनू ठठेरा को बढ़ुआ गोदाम कटरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे फिरौती पुलिस जांच में सामने आया कि नसीम अंसारी के नेतृत्व में इस गिरोह ने आर्थिक लाभ के लिए आतंक मचा रखा था। गैंग के सदस्यों ने जनवरी 2025 में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से हजारों रुपये की वसूली की गई।
इन पर लगा गैंगस्टर एक्ट गैंगस्टर एक्ट के तहत नसीम अंसारी (मुख्य सरगना), अभिषेक पासवान, सोनू ठठेरा, दीपक गुप्ता और अंगद यादव को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह समाज में भय पैदा कर अपराधों को अंजाम देता था। विवेचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी गई है और फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















