मऊ: मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गर्दन पर वार से हालत गंभीर

मऊ
मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमानपुरा में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमानपुरा में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहाँ के निवासी बृजमोहन (27) पुत्र जयप्रकाश पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बृजमोहन के गले पर गहरा घाव लगने के कारण वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और घायल को बाइक से जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, गले से अत्यधिक खून बहता देख साथी घबरा गए और बेहतर उपचार की उम्मीद में उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बसंत लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem

— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.