महराजगंज: शक में अंधे दामाद का खौफनाक कदम, ससुराल में पेट्रोल डालकर लगाई आग,पत्नी समेत 5 झुलसे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा कल्याण गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा कल्याण गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ पारिवारिक विवाद और शक के चलते एक शख्स ने अपने ही ससुराल में आग लगा दी। इस घटना में आरोपी की पत्नी, सास-ससुर और साला गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

मिर्च पाउडर फेंका, फिर पेट्रोल डालकर फूंका घर जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी नीरज कुमार की शादी पिपरा कल्याण निवासी उर्मिला से हुई थी। नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसे लेकर आए दिन विवाद होता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे नीरज पूरी तैयारी के साथ ससुराल पहुँचा। आरोप है कि उसने पहले घर वालों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर साथ लाए पेट्रोल को छिड़ककर आग लगा दी।

इस अग्निकांड में उर्मिला, उसके पिता, माता और भाई बुरी तरह झुलस गए। वारदात को अंजाम देते समय आरोपी नीरज भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मामला गहरे पारिवारिक विवाद और मानसिक सनक से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस तहरीर के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

Voice Of News 24