महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल वन्य क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली-कुड़िया जंगल मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल वन्य क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली-कुड़िया जंगल मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी से राहगीरों में भारी दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ झाड़ियों के पास चहलकदमी कर रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे को सतर्क किया और वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और प्रशासन ने अपील की है कि लोग जंगल मार्ग पर अकेले या रात के समय अनावश्यक आवागमन से बचें।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















