सिद्धार्थनगर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना ढेबरुआ पुलिस ने St. Judes Scholars Home School में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना ढेबरुआ पुलिस ने St. Judes Scholars Home School में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, नए कानूनों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

 

सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों पर दिया जोर मिशन शक्ति टीम के सदस्य उप-निरीक्षक कुंजबिहारी तिवारी और महिला आरक्षी मीरा रानी व श्रद्धा त्रिपाठी ने बालिकाओं को आपातकालीन स्थितियों में मदद के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर अपराध), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के महत्व को समझाया।

सशक्तीकरण का संदेश कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या साइबर अपराध होता है, तो वे डरे बिना पुलिस से संपर्क करें। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के मन से भय को दूर कर उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.