बुलंदशहर: भीषण सड़क हादसा मेरठ के भाजपा MLC के भतीजे समेत 3 दोस्तों की मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मेरठ के भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी और उनके दो दोस्त शामिल हैं। तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा गिरी, जहां सामने से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अनियंत्रित होकर 5 बार पलटी कार हादसा गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास रात करीब 11 बजे हुआ। मेरठ के शास्त्री नगर निवासी अंकित त्यागी (37) अपने दोस्त डॉ. आशुतोष पुनिया (35) और पीएसओ महेश कुमार (55) के साथ बुलंदशहर में जमीन देखकर वापस लौट रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर से टकराने के बाद 4-5 बार पलटी खाते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने कार के परखच्चे उड़ा दिए।

परिजनों में मचा कोहराम टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की छत पूरी तरह उड़ गई और एयरबैग खुलने के बावजूद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित त्यागी भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय त्यागी के इकलौते बेटे थे और द्रोण अस्पताल व स्कूल का संचालन करते थे। डॉ. आशुतोष उनके अस्पताल में चिकित्सक थे, जबकि महेश उनके पीएसओ थे।

ओवरस्पीड बनी काल एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड पाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से मेरठ और बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.