बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने साझा अभियान छेड़ दिया है।

बलरामपुर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने साझा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में दोनों बलों की संयुक्त टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं और आने-जाने वाले हर व्यक्ति व वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।
चेक पोस्टों पर बढ़ाई गई निगरानी
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुख्य मार्गों पर स्थित चेक पोस्टों, जैसे गुरुंग नाका और पटोली नाका (थाना हरैया) पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। भारत और नेपाल के बीच आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
अवैध तस्करी पर ‘स्ट्राइक’ की तैयारी
बॉर्डर एरिया में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और SSB के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी,जंगलों का अवैध कटान गतिविधि को रोका जा सके।
ग्रामीणों को बनाया जा रहा ‘सुरक्षा कवच’
सुरक्षा के इस घेरे को और मजबूत करने के लिए सीमा से सटे गांवों की ग्राम सुरक्षा समितियों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध हलचल या व्यक्ति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।
हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं नेहा सिंह राठौर: ‘चौकीदरवा कायर बा’ गाने को लेकर दर्ज कराया बयानhttps://t.co/jFrh0C0QHD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026




















