गोंडा मेडिकल कॉलेज बना ‘एनीमल शेल्टर’ वॉर्ड में चूहों के बाद अब कुत्तों का बसेरा, मरीजों की सुरक्षा ताक पर

गोंडा

उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार के तमाम दावों के बीच गोंडा के राजकीय मेडिकल कॉलेज से बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार के तमाम दावों के बीच गोंडा के राजकीय मेडिकल कॉलेज से बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जो वॉर्ड मरीजों के इलाज और सुकून के लिए होने चाहिए, वहां अब आवारा पशुओं का राज है।

कुत्तों के आतंक के साये में मरीज

ताजा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज के वॉर्ड के भीतर आवारा कुत्ते मरीजों के बेड के पास आराम फरमा रहे हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और उनके तीमारदार इन जानवरों के बीच रहने को मजबूर हैं। संक्रमण और कुत्तों के काटने के डर से वॉर्ड में दहशत का माहौल है, लेकिन अस्पताल प्रशासन चैन की नींद सो रहा है।

चूहों के बाद अब कुत्तों की बारी

यह कोई पहली बार नहीं है जब गोंडा मेडिकल कॉलेज की लापरवाही सामने आई है।कुछ दिन पहले वॉर्ड में बड़ी संख्या में चूहों के घूमने का वीडियो वायरल हुआ था, जो मरीजों के ड्रिप और दवाइयों तक पहुँच रहे थे।

अब: चूहों के बाद कुत्तों के वॉर्ड में घुसने की घटना ने यह साफ कर दिया है कि अस्पताल की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.