सिद्धार्थनगर: अधेड़ की 16 बार चाकू गोदकर नृशंस हत्या, नाले के पास मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन का ऐलान

उसका बाजार

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र अंतर्गत तालभिरौना गांव में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र अंतर्गत तालभिरौना गांव में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर चाकू के 16 निशान मिले हैं, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान ताल भिरौना निवासी चंद्रबली (50) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, चंद्रबली रविवार शाम घर से बाहर निकले थे। रात को जब पत्नी ने खाने के लिए फोन किया, तो उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन जब वे काफी देर तक नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव से करीब 300 मीटर दूर खजुरडांड पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले के पास उनका रक्तरंजित शव बरामद हुआ।

पुलिस की कार्रवाई और फोरेंसिक जांच

सूचना मिलते ही उसका थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।साक्ष्य संकलन घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

रहस्यमय बनी हत्या की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, चंद्रबली बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी सामने नहीं आई है। पुलिस अब उनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और आखिरी बार देखे गए लोगों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.