लखनऊ
राजधानी के दुबग्गा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े जमीन कब्जे को लेकर जमकर खूनी खेल खेला गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी के दुबग्गा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े जमीन कब्जे को लेकर जमकर खूनी खेल खेला गया। चरक इंस्टीट्यूट के पास स्थित एक कीमती प्लॉट पर कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने करीब आधा घंटे तक तांडव मचाया और 8 से 10 राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और वहां काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
CCTV में कैद हुई दबंगई
राजधानी के दुबग्गा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े जमीन कब्जे को लेकर जमकर खूनी खेल खेला गया। चरक इंस्टीट्यूट के पास स्थित एक कीमती प्लॉट पर कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने करीब आधा घंटे तक तांडव मचाया और 8 से 10 राउंड फायरिंग की। pic.twitter.com/yriPSni34t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026
पूरी वारदात प्लॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर असलहों से लैस होकर आए थे। फायरिंग के साथ-साथ हमलावरों ने मजदूरों पर ईंट-पत्थरों से भी हमला किया। प्लॉट मालिक फहीम उर्फ जहीर ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से ही वहां कैमरे लगवाए थे, क्योंकि विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा था।
क्या है पूरा विवाद?
अमीनाबाद के मॉडल हाउस निवासी फहीम उर्फ जहीर का दुबग्गा में एक प्लॉट है। उनका आरोप है कि सर्वेश, तीर्थ, उमेश, सोफियान और करीब एक दर्जन अन्य लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वहीं, दूसरा पक्ष भी जमीन पर अपना दावा ठोक रहा है। इसी रंजिश में रविवार दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मौके से फरार हुए हमलावर
फायरिंग की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और मामले की छानबीन करने का दावा कर रही है।
राजधानी के दुबग्गा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े जमीन कब्जे को लेकर जमकर खूनी खेल खेला गया। चरक इंस्टीट्यूट के पास स्थित एक कीमती प्लॉट पर कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने करीब आधा घंटे तक तांडव मचाया और 8 से 10 राउंड फायरिंग की। pic.twitter.com/yriPSni34t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026




















