लखनऊ
लखनऊ जनपद के राजधानी के सरोजनीनगर अंतर्गत बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के राजधानी के सरोजनीनगर अंतर्गत बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार एक युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सिर के बल गिरे, मौके पर तोड़ा दम मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे युवक और युवती स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर सिर के बल गिरे और गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार चालक और अन्य लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सोनभद्र: अलाव की आग बनी काल, झोपड़ी में जिंदा जली बुजुर्ग महिलाhttps://t.co/G4EndTImqq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026




















