बस्ती: डीआईजी ने इटवा थाने का किया औचक निरीक्षण, चौकीदारों को बांटे कंबल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने सोमवार को सिद्धार्थनगर के थाना इटवा का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने सोमवार को सिद्धार्थनगर के थाना इटवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यालयों का निरीक्षण और स्वच्छता पर जोर निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और सीसीटीएनएस कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को देखा और सभी प्रविष्टियों को तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने परिसर की नियमित साफ-सफाई और ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत लावारिस व माल मुक़दमाती वाहनों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

चौकीदारों से संवाद और कंबल वितरण डीआईजी संजीव त्यागी ने ग्राम चौकीदारों के साथ संवाद कर उन्हें कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शीत ऋतु को देखते हुए मानवता की मिसाल पेश की और चौकीदारों को कंबल वितरित किए। उन्होंने चौकीदारों को क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिद्धार्थनगर के एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.