सोनभद्र: अलाव की आग बनी काल, झोपड़ी में जिंदा जली बुजुर्ग महिला

सोनभद्र

सोनभद्र जिले में भीषण ठंड से बचने के लिए जलाया गया अलाव एक बार फिर मौत का कारण बन गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सोनभद्र जिले में भीषण ठंड से बचने के लिए जलाया गया अलाव एक बार फिर मौत का कारण बन गया। रविवार देर शाम कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा ग्राम पंचायत (टोला हडवरिया) में अलाव की चपेट में आने से 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला जाशो देवी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

पुआल डालते ही भड़की आग मिली जानकारी के अनुसार, जाशो देवी अपने पति जगन राम के साथ झोपड़ी में अलाव ताप रही थीं। ठंड अधिक होने के कारण जैसे ही महिला ने आग तेज करने के लिए उसमें पुआल डाला, लपटें अचानक भड़क उठीं। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। पति जगन राम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन जाशो देवी झोपड़ी के भीतर ही फंस गईं।

इलाके में शोक की लहर इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस सीजन में अलाव से झुलसकर मौत होने की यह तीसरी घटना है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद स्थानों या झोपड़ियों में अलाव जलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

 

Voice Of News 24