बलरामपुर: सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस व परिवहन विभाग का साझा अभियान,गन्ना लदी ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य

बलरामपुर

बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आज गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) और एआरटीओ बलरामपुर के नेतृत्व में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, एआरटीओ बलरामपुर और प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह यादव ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। टीम ने मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश दिया।

गन्ना ट्रालियों पर विशेष नजर रिफ्लेक्टर नहीं तो कार्रवाई

कोहरे और रात के अंधेरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए विशेष रूप से गन्ना लदी ट्रालियों और ट्रकों के चालकों को रोका गया। अधिकारियों ने चालकों को सख्त निर्देश दिए कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर लाइट का होना अनिवार्य है।ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं।सड़क के किनारे अवैध पार्किंग या वाहन खड़ा करना दुर्घटना का कारण बनता है, ऐसा न करें।

होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक यातायात ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने घोषणा की है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और हादसों में कमी आए।

Voice Of News 24