बस्ती: मिल्लत नगर में जुआरियों का खुला तांडव, कानून-व्यवस्था को दे रहे चुनौती

बस्ती

बस्ती जनपद के गांधी नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत नगर (बेलवा डाड़ी) में जुआरियों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और स्थानीय नागरिक दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बस्ती जनपद के गांधी नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत नगर (बेलवा डाड़ी) में जुआरियों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और स्थानीय नागरिक दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

दोपहर से रात तक सजती है महफिल मिली जानकारी के अनुसार, मिल्लत नगर में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से लेकर रात 10 बजे तक जुए का खेल धड़ल्ले से चलता है। जुए के साथ-साथ यहाँ शराब का दौर भी चलता है। नशे में धुत जुआरी आए दिन गाली-गलौज और शोर-शराबा करते हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मनबढ़ों के आतंक के कारण महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल मोहल्ले वासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस इन पर शिकंजा कसने में नाकाम रही है। बड़ा सवाल यह है कि क्या गांधी नगर चौकी के नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को नहीं है? नागरिकों ने बस्ती पुलिस से मांग की है कि इन जुआरियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.