बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के किसान अब अपनी आय दोगुनी करने के लिए पारंपरिक खेती से हटकर नए प्रयोग कर रहे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के किसान अब अपनी आय दोगुनी करने के लिए पारंपरिक खेती से हटकर नए प्रयोग कर रहे हैं। बुलंदशहर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर स्थित गांव दानगढ़ के किसान मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह ने ‘सह-खेती’ का एक सफल उदाहरण पेश किया है। मनोज अपने खेत में आलू के साथ ‘जुगनू’ की खेती कर रहे हैं।
एक खेत, दो फसल: कम समय में अधिक मुनाफा किसान मनोज कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने डिबाई के कोसाया फतेहाबाद में इस तकनीक को देखा था। इस प्रयोग की सबसे बड़ी खूबी यह है कि जुगनू की फसल आलू से पहले पककर तैयार हो जाती है। इसे आलू की खुदाई से पहले ही तोड़कर मंडी में बेच दिया जाता है, जिससे अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होती है। इसके बाद आलू की खुदाई कर दूसरी फसल का लाभ मिलता है।
क्षेत्र के किसानों के लिए बने प्रेरणा मनोज कुमार के इस सफल प्रयोग को देखकर अब आसपास के अन्य किसान भी जुगनू की खेती करने के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। यह तकनीक न केवल लागत कम करती है, बल्कि कम जमीन में अधिक पैदावार सुनिश्चित करती है। कृषि जानकारों का मानना है कि ऐसे नवाचार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/MxO8wtSGc2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026























