महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेन्दा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए सोमवार को तहसील परिसर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेन्दा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए सोमवार को तहसील परिसर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में नई कार्यकारिणी ने विधि-विधान और निष्ठा के साथ अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सिविल जज फरेन्दा आसिफ नवाज खान और अतिरिक्त सिविल जज अंकित कुमार ने शिरकत की। इन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इन पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार
शपथ ग्रहण के साथ ही बार एसोसिएशन की नई टीम ने आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी पदारूढ़ हुए अध्यक्ष: प्रेम कुमार सिंह (एडवोकेट)सचिव: अजीत मणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष: दशरथ चौरसिया ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विनय कुमार श्रीवास्तव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष: संदीप श्रीवास्तव,संयुक्त सचिव (प्रकाशन): मोहम्मद अजहरुद्दीन एवं राकेश द्विवेदी,संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): बबलू यादव
अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह
समारोह के दौरान फरेन्दा बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता, पूर्व पदाधिकारी और न्यायिक कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। सचिव अजीत मणि त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए न्यायिक प्रणाली को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
फरेन्दा:चोरों के हौसले बुलंद,आनंदनगर में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर ₹35,000 की नगदी पारhttps://t.co/YQ2gqqVbVM@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 5, 2026





















