फरेन्दा:चोरों के हौसले बुलंद,आनंदनगर में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर ₹35,000 की नगदी पार

फरेन्दा

महराजगंज जनपद के फरेन्दा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आनंदनगर में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आनंदनगर में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मिल गेट के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, आनंदनगर के मिल गेट के पास स्थित ‘महिमा मेडिकल स्टोर’ में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक उमेश चन्द्र यादव जब सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

नगदी लेकर चोर हुए रफूचक्कर

दुकानदार उमेश चन्द्र यादव के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखे 35,000 रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने बड़ी चालाकी से शटर का ताला तोड़ा और केवल नगदी लेकर चंपत हो गए।

व्यापारियों में आक्रोश और भय

व्यस्ततम इलाके मिल गेट के पास हुई इस चोरी से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगाती हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना फरेन्दा कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगालने की कोशिश की जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.