महराजगंज: सूटकेस में मिली महिला की लाश, परसामलिक क्षेत्र में सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखुवानी स्थित बघेला पुल के नीचे बुधवार को एक संदिग्ध ब्रीफकेस में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखुवानी स्थित बघेला पुल के नीचे बुधवार को एक संदिग्ध ब्रीफकेस में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नाले के पानी में पड़े इस सूटकेस से उठ रही दुर्गंध ने राहगीरों का ध्यान खींचा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ब्रीफकेस खुलते ही दंग रह गई पुलिस डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना के बाद परसामलिक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। संदिग्ध सूटकेस की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जब पुलिस की मौजूदगी में ब्रीफकेस को खुलवाया गया, तो उसके अंदर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था और पानी में डूबे रहने की वजह से उसमें सूजन आ गई थी।

एएसपी ने दी जानकारी, जांच तेज घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक (ASP)सिद्धार्थ  ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या कर शव को छिपाने का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, “शव काफी दिनों पुराना लग रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान करना फिलहाल कठिन है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपदों से संपर्क पुलिस अब शव की शिनाख्त के प्रयासों में जुट गई है। इसके लिए आस-पास के थानों और पड़ोसी जनपदों से गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल, इस खौफनाक वारदात ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.