बलरामपुर में हैवानियत: 6 साल के मासूम से कुकर्म के बाद ईंट से कूचकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में दरिंदे को दबोचा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 18 वर्षीय युवक ने 6 साल के मासूम बालक को अपनी हवस का शिकार बनाया और राज खुलने के डर से ईंट से प्रहार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कड़े रुख के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खंडहर में ले जाकर किया अनैतिक कृत्य

घटना 23 दिसंबर की है। ग्राम इटईरामपुर खास के रहने वाले वादी मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 6 वर्षीय पोता घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव में ही रह रहा आरोपी अमन (पुत्र जमील) उसे बहला-फुसलाकर गांव के ही एक पुराने खंडहर (पुराना स्वास्थ्य केंद्र) में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ अनैतिक दुराचार किया।

विरोध करने पर ईंट से उतारा मौत के घाट

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि जब मासूम ने उसके कृत्य का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो उसने पकड़े जाने के डर से पास में पड़ी ईंट से बालक के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसपी विकास कुमार के निर्देश पर एएसपी विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर आज 24 दिसंबर को आरोपी अमन को इटईरामपुर बरईडीह पुलिया के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज मुकदमे की धाराएं: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(2), 103(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं (5L, 5I व 6) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.