हापुड़ में फर्जीवाड़ा: मृत सरकारी कर्मचारी के दो प्रमाणपत्र, पालिका से जारी 14 लोगों पर FIR

हापुड़

उत्तराखंड के चमोली में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे अरुण कुमार वर्मा के दो मृत्यु प्रमाणपत्रों का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में हापुड़ नगर पालिका द्वारा जारी किया गया एक मृत्यु प्रमाणपत्र अधिशासी अधिकारी (EO) संजय कुमार मिश्रा ने निरस्त कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तराखंड के चमोली में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे अरुण कुमार वर्मा के दो मृत्यु प्रमाणपत्रों का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में हापुड़ नगर पालिका द्वारा जारी किया गया एक मृत्यु प्रमाणपत्र अधिशासी अधिकारी (EO) संजय कुमार मिश्रा ने निरस्त कर दिया है। इससे पहले, न्यायालय के आदेश पर पालिका अधिकारियों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

उत्तराखंड में हुई थी मृत्यु

चमोली निवासी चंद्रकला वर्मा ने शिकायत की थी कि उनके पति अरुण कुमार वर्मा की मृत्यु ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड में ही हुई थी और उनका पोस्टमार्टम भी वहीं हुआ था। चंद्रकला के अनुसार, पति की सरकारी नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड निवासी मीना वर्मा और अन्य लोगों ने मिलीभगत कर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र हापुड़ से बनवा लिया, जबकि उत्तराखंड से पहले ही प्रमाणपत्र जारी हो चुका था।

प्रमाणपत्र हुआ निरस्त

ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मीना वर्मा ने गलत तथ्यों के आधार पर प्रमाणपत्र जारी कराया था। जन्म-मृत्यु अधिनियम के अनुसार, मृत्यु प्रमाणपत्र उसी स्थान से जारी होता है, जहाँ घटना हुई हो। नियम विरुद्ध पाए जाने पर हापुड़ पालिका से जारी प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है।

14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश पर तीन दिन पहले कोतवाली में नगर पालिका के छह अधिकारियों/कर्मचारियों (तत्कालीन रजिस्ट्रार मनोज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार आदि) सहित मीना वर्मा (स्वयं को पत्नी बताने का दावा करने वाली) और अन्य कुल 14 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.