महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर गांव का एक बर्बरतापूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर गांव का एक बर्बरतापूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों समेत कई लोग एक युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट रहे हैं।
यह घटना तब हुई जब हमलावर एक दुकान में घुसे और युवक को पीटते हुए बाहर निकाल लाए। जमीन पर गिरे बेबस युवक को उन्होंने जमकर पीटा, जिससे यह दृश्य कौतूहल का विषय बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई और उन्होंने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मारपीट करने वाले लोग घायल युवक को अधमरा छोड़कर भाग गए।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का असर महराजगंज कोर्ट ने गैंगेस्टर को सुनाई 2 साल 1 महीने की सज़ाhttps://t.co/QXFL7vHlp2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 30, 2025























