महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के करमाहिया के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन से चार लोगों की जान जाते-जाते बची।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के करमाहिया के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन से चार लोगों की जान जाते-जाते बची।
बताया जा रहा है कि बोलेरो निचलौल की ओर से झूलनीपुर जा रही थी। करमाहिया के पास, कुछ महिलाएं जंगल से लकड़ी लेकर सड़क पार कर रही थीं। महिलाओं को बचाने के प्रयास में, चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई।
गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर की पटरी पर पलट गई। गनीमत यह रही कि यह दुर्घटना गंभीर रूप नहीं ले पाई। हादसे में किसी भी महिला, गाड़ी सवार यात्री या चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।
स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा कराया गया। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का असर महराजगंज कोर्ट ने गैंगेस्टर को सुनाई 2 साल 1 महीने की सज़ाhttps://t.co/QXFL7vHlp2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 30, 2025























