सपा पूर्व मंत्री ने की SIR फॉर्म कार्य की समीक्षा, मतदाताओं से की सहयोग की अपील

मेरठ

मेरठ जनपद के समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी ने शनिवार को परीक्षितगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और वोटर लिस्ट अपडेट से जुड़े एसआईआर (SIR) फॉर्म के कार्य की समीक्षा की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी ने शनिवार को परीक्षितगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और वोटर लिस्ट अपडेट से जुड़े एसआईआर (SIR) फॉर्म के कार्य की समीक्षा की।

सैफी ने इकला रसूलपुर गांव के बूथों पर पहुंचकर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से काम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पाया कि फॉर्म भरने का कार्य तेजी से होना आवश्यक है।

पूर्व मंत्री ने स्थानीय मतदाताओं से बीएलओ के काम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों को एसआईआर फॉर्म के महत्व के बारे में जागरूक किया और उनसे अनुरोध किया कि वे स्वयं ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भी यह फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें।

सैफी ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य 4 नवंबर से शुरू हुआ था और इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है। उन्होंने कहा कि समय पर फॉर्म भरकर लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस दौरान प्रधान रमनावाज, अरशद प्रधान, नेता सजाउद्दीन, शकील और हुमायूं सहित कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.