SIR फॉर्म भरने से इनकार: पॉश कॉलोनियों में अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा

मेरठ

मेरठ जनपद के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे एसआईआर (SIR) गणना प्रपत्र अभियान को मेरठ की पॉश कॉलोनियों, साकेत और डिफेंस कॉलोनी, में बड़ा झटका लगा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे एसआईआर (SIR) गणना प्रपत्र अभियान को मेरठ की पॉश कॉलोनियों, साकेत और डिफेंस कॉलोनी, में बड़ा झटका लगा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार और अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी शनिवार शाम को जागरूकता और प्रपत्र जमा कराने पहुंचे, लेकिन लोगों ने अपने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले।

अधिकारियों ने घरों की घंटी बजाई, तो इक्का-दुक्का गेट पर चौकीदार मिले, जिन्होंने कहा कि “साहब लोग बिजी हैं या आराम कर रहे हैं।” काफी मशक्कत के बाद भी जब कोई बाहर नहीं आया, तो अधिकारियों को बेबस होकर वापस लौटना पड़ा।

50% फॉर्म अभी भी लंबित: जनपद में 26 दिन बाद भी केवल 50% मतदाताओं के ही गणना प्रपत्र जमा हो पाए हैं, जबकि अंतिम तारीख 4 दिसंबर है। कैंट विधानसभा में सबसे कम फॉर्म जमा हुए हैं।

वोटर लिस्ट से बाहर होंगे नाम: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि जो मतदाता बार-बार अपील के बावजूद गणना प्रपत्र जमा नहीं कर रहे हैं, उनका नाम नई वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को फिर से घर-घर जाकर संपर्क करने का फैसला किया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.