बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार गंभीर घायल, सिद्धार्थनगर रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज-धानी रोड पर शनिवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में बोलेरो की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बंगला चौराहा से कुछ पहले हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज-धानी रोड पर शनिवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में बोलेरो की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बंगला चौराहा से कुछ पहले हुई।

घायल व्यक्ति की पहचान बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ, शहीद भगतसिंह नगर निवासी ब्रह्मा वर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से धानी की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल ब्रह्मा वर्मा को सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.