नारी समाज पर अमर्यादित टिप्पणी IAS संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग, सिद्धार्थनगर में प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज मध्य प्रदेश में तैनात IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर बहन-बेटियों और नारी समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिद्धार्थनगर में आक्रोश देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज मध्य प्रदेश में तैनात IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर बहन-बेटियों और नारी समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिद्धार्थनगर में आक्रोश देखने को मिला। IAS अधिकारी द्वारा विशेष रूप से ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई टिप्पणी से सर्व समाज में उबाल है।

आज, राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के आह्वान पर भारी संख्या में लोग डुमरियागंज तहसील कार्यालय पहुंचे और IAS अधिकारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को नारी सम्मान का अपमान बताते हुए घोर निंदा की।

राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र कुमार दूबे और प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्र ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि IAS संतोष वर्मा को उनकी विकृत मानसिकता के लिए तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.