महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी के शांतिनगर मोहल्ले में शनिवार को एसआईआर (SIR) फॉर्म के संबंध में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी के शांतिनगर मोहल्ले में शनिवार को एसआईआर (SIR) फॉर्म के संबंध में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया, इसके महत्व और सरकारी योजनाओं के मिलने वाले सीधे लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। टीम में हल्का सचिव पिंटू रौनियार, एडीओ कोऑपरेटिव साकेत पटेल, पंचायत सहायक विजय पांडेय और वार्ड सदस्य उमाकांत पांडेय सहित समाजसेवी सतीश निगम शामिल थे।
टीम ने लोगों को समझाया कि सही समय पर फॉर्म भरने से सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होता है। उन्होंने दस्तावेजों में त्रुटियों से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और लोगों की शंकाओं का समाधान किया।
अधिकारियों ने अधिक से अधिक परिवारों को यह फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 29 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Z9KMLrrkyy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2025























