महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरह चार पुल के पास गिट्टी से लदी एक ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरह चार पुल के पास गिट्टी से लदी एक ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ने महिला को इतनी जबरदस्त ठोकर मारी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान गेनिया पत्नी स्व. रामधारी मुसहर (उम्र 75 वर्ष), निवासी बढ़या टोला गेठियहवा, थाना निचलौल के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहें DM संतोष कुमार शर्मा | डिवाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्नhttps://t.co/ERmPiTrzMW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2025























