अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ नगर पंचायत परतावल का ड्राइवर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम रामपुर मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर छापा मारकर अवैध देशी शराब की बिक्री का भंडाफोड़ किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम रामपुर मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर छापा मारकर अवैध देशी शराब की बिक्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 32 टेट्रा पैक ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की देशी शराब बरामद की और एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप मद्देशिया (निवासी धनगड़ा, थाना श्यामदेउरवा) के रूप में हुई है, जो नगर पंचायत परतावल में चालक के पद पर कार्यरत है।

उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर मोड़ पर अवैध शराब बेची जा रही है। टीम ने चाय दुकान पर छापा मारा और संदीप को हिरासत में लिया। तलाशी में गत्ते में छिपाकर रखे शराब के पैकेट मिले।

पूछताछ में संदीप ने आर्थिक तंगी के कारण शराब बेचने की बात स्वीकार की। वह बिक्री से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि, मामला जमानती होने के कारण, आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं के बाद आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.