सोनभद्र कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुसी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार के भीतर फंसे घायलों को बाहर निकाला।

तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। चोपन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कार किस वजह से अनियंत्रित हुई। यह हादसा रात या सुबह के कोहरे के कारण होने की आशंका है।

 

 

Voice Of News24