ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा जारचा थाना क्षेत्र के कलौंदा इलाके में आज पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ग्रेटर नोएडा जारचा थाना क्षेत्र के कलौंदा इलाके में आज पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गौकशी और अन्य मामलों में वांछित चल रहे बदमाश साजिद को गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि पुलिस टीम ने गौकशी के मामले में वांछित बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुठभेड़ के दौरान साजिद का एक अन्य साथी बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।
साजिद एक शातिर अपराधी है और उस पर गैंगस्टर अधिनियम सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि फरार बदमाश को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 29 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Z9KMLrrkyy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2025























